{"_id":"c95ce5a0-cea0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"coconut-cake","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोकोनट केक","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
कोकोनट केक
बलजीत कौर
Updated Thu, 06 Jun 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
150 ग्राम मैदा, 120 ग्राम चीनी, 120 ग्राम घी या मक्खन, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक छोटा चम्मच वनीला एसेंस, 2 अंडे, 50 ग्राम नारियल बुरादा थोड़ा सा दूध
विधि
मैदे में बेकिंग पाउडर डालकर छान लें।
चीनी और मक्खन को अच्छी तरह फेंटकर उसमें अंडे मिलाकर फिर से फेंटे।
इस मिश्रण को क्रीमी होने तक फेंटे। फिर थोड़ा से दूध मिलाए।
इस मिश्रण को प्याली में डालकर ओवन में 190 डिग्री तापमान पर 15-20 मिनट तक पकाएं।
प्याली को निकालकर ठंडा होने दें।
उसके बाद उसे पिघले जेम में लपेटे और नारियल में लपेटे उपर से जेमस लगाकर सजाए।
नारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित उत्तराखंड के बाजपुर शहर की निवासी बलजीत कौर की रेसिपी है।
विज्ञापन
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।