फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   coca cola remove bvo in his products

उत्पादों से 'विवादास्पद' पदार्थ हटाएगी कोका कोला

Wed, 07 May 2014 12:39 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
coca cola remove bvo in his products

एक ऑनलाइन याचिका दाखिल होने के बाद पेय पदार्थ बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कोका कोला इस साल के अंत तक अपने कुछ उत्पादों में से एक विवादास्पद अवयव को हटाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


ब्रोमिनेटेड वेजिटेबल ऑयल बीवीओ नाम का यह पदार्थ कोका कोला के फैंटा और पावरएड जैसे पेय पदार्थों या स्पोर्ट ड्रिंक में पाया गया है। कोका कोला के कुछ पेय पदार्थों में ऐसे पदार्थ मिले थे जो आग बुझाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले रसायनों में पाए जाते हैं। इसके बारे में चिंता जताए जाने के बाद कंपनी ने इसे हटाने का फ़ैसला लिया।
विज्ञापन


कोका कोला की प्रतिद्वंदी कंपनी पेप्सी ने अपने स्पोर्ट ड्रिंक गैटोरेड से पिछले साल ही इसे हटा लिया था। पेप्सी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी की बीवाओ का प्रयोग रोकने की व्यापक योजना है और वो इसे अपने उत्पादों से हटाने की योजना पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेप्सी इस अवयव का प्रयोग अपने उत्पादों माउंटेन ड्यू और एम्प एनर्जी ड्रिंक को बनाने में करती है।

सेहत से जुडा़ है मामला

coca cola remove bvo in his products

कोका कोला के प्रवक्ता ने कहा है कि इस अवयव को हटाना सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा नहीं है। कोका कोला के प्रवक्ता जोश गोल्ड ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बीवीओ को हटाना सुरक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं था।

उन्होंने एक बयान में कहा, ''हमारे सभी पेय पदार्थ, जिनमें बीवीओ है, वो सुरक्षित हैं और हमेशा रहेंगे, इन्हें बनाने में उन देशों के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाता है, जहां उन्हें बेचा जाता है।''

उन्होंने कहा, ''हमारे उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता हमारी उच्च प्राथमिकता है।'' फलों के स्वाद वाले पेयपदार्थों में बीवीओ का प्रयोग उस पेयपदार्थ को टिकाऊ बनाने के लिए किया जाता है। इसकी वजह से पेय-पदार्थ के विभिन्न अवयव पृथक नहीं होते।

बीवीओ को लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख चिंता यह है कि बीवीओ में ब्रोमाइड पाया जाता है, जो कि ब्रोमाइडयुक्त अग्निशमन बुझाने वाले पदार्थों में पाया जाता है।

मायो क्लिनिक के शोधकर्ताओं के मुताबिक़, बीवीओ युक्त पेयपदार्थों के अधिक प्रयोग से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसमें स्मृतिलोप, त्वचा और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

अमेरिका ने हटाया

coca cola remove bvo in his products

अमेरिकी खाद्य और दवा प्रशासन विभाग ने साल 1970 में बीवीओ को आमतौर पर सुरक्षित माने जाने वाले खाद्य पदार्थों की सूची से हटा दिया था। जबकि पेयपदार्थ बनाने वाली कंपनियां प्रति 10 लाख में इसके 15वें हिस्से का उपयोग कर सकती हैं।

कोका कोला ने कहा है कि वह अब बीवीओ के स्थान पर सुक्रोज़ एसिटेट आइसोब्यूट्रेट का प्रयोग करेगी, जो कि आम तौर पर च्यूइंगम में पाया जाता है। कोका कोला ने कहा है कि इसके पॉवरएड स्पोर्ट्स ड्रिंक के दो स्वाद, फ़्रूट पंच और स्ट्रॉबेरी लेमोनेड से बीवीओ को हटाकर उनमें सुक्रोज़ एसिटेट आइसोब्यूट्रेट का प्रयोग किया जा रहा है।

अपने पेय पदार्थों से बीवीओ हटाने का कोका कोला का फैसला यह दिखाता है कि जनदबाव बढ़ने पर कंपनियां अपनी रणनीति पर पुनर्विचार कर रही हैं।

बीवीओ के ख़िलाफ़ कैंपेन की शुरुआत मिसिसिपी की एक किशोरी सारा कावांगाह ने की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि इस तरह के अवयवों का उपयोग कर स्वास्थ्य को लेकर जागरूक खिलाड़ियों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। चेंज डॉट ओआरजी पर उनकी ऑनलाइन याचिका पर हज़ारों लोगों ने दस्तख़त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed