{"_id":"09f01a1896ca310986c069df347f83b6","slug":"chronic-insomnia-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद नहीं आती है तो यह भी हो सकती है वजह","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
नींद नहीं आती है तो यह भी हो सकती है वजह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Jul 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात भर लाख कोशिशों के बावजूद अगर आपकी आंखों में नींद नहीं रहती तो इसकी वजह आपको चौंका सकती है।
विज्ञापन
अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के शोधकर्ताओं की मानें तो नींद न आने की वजह तनाव हो सकता है लेकिन लगातार कई दिनों तक नींद न आ पाने का कारण तनाव के प्रति हमारी प्रतिक्रिया है।
शोधकर्ताओं की मानें तो अक्सर लोग तनाव दूर करने के लिए धूम्रपान, शराब आदि का सहारा लेते हैं जो नींद भगाने में तनाव से भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।
उनकी मानें तो तनाव को दूर करने के लिए अगर इन आदतों के बजाय योग, ध्यान और व्यायाम जैसी आदतें अपनाई जाएं तो नींद न आने की समस्या दूर हो सकती है।
यह शोध अब स्लीप मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।