{"_id":"747abdde-4a9b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"christmas-special-strawberry-cream-triffle-pudding","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रॉबेरी क्रीम ट्रिफल पुडिंग","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
स्ट्रॉबेरी क्रीम ट्रिफल पुडिंग
कोमल तनेजा
Updated Thu, 03 Jan 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 10 मिनट
विज्ञापन
बनाने का समयः 10 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
वनीला आइसक्रीम का आधा ब्रिक, दो चम्मच क्रश की हुई स्ट्रॉबेरी, आधा कप बारीक कटे फल, एक कप बड़े कटे फल, 6 कपकेक्स या एगलेस केक या ब्रिटानिया केक के टुकड़े, एक कप पाइनेप्प्ल जूस और 6 चेरी।
विधि
- एक बाउल लें और केक को दो भागों में काटकर बर्तन पर उसकी लेयर लगाएं।
- अब इसपर पाइनेप्पल जूस दो चम्मच डालें।
- फिर इसपर फलों की लेयर बनाएं।
- अब आइसक्रीम में स्ट्रॉबेरी क्रश मिलाकर फेंटें।
- आइसक्रीम को फलों के ऊपर लेयर की तरह सजाएं।
- केक के दूसरे कटे भाग से इसे कवर करें।
- इसे दबाकर ऊपर बारीक कटे फलों की दूसरी लेयर तैयार करें।
- फिर थोड़ी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम लगाकर चेरी से सजाएं।
कोमल की टिप्स
आपको अगर स्ट्रॉबेरी फ्लेवर पसंद नहीं है तो इसकी जगह संतरे के पल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।