फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   chinese style fish paprika recipe

चाइनीज स्टाइल फिश पैपरिका

Wed, 10 Oct 2012 04:27 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Wed, 10 Oct 2012 04:27 PM IST
विज्ञापन
chinese style fish paprika recipe
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

400 ग्राम मछली की हड्डियां हटाकर मध्यम आकार में टुकड़े कर लें।

तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

मेरिनेड
एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच तिल का तेल, आधा चम्मच लाल मिर्च का टुकड़ा, एक चम्मच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, फ्राई करने के लिए तेल।

सॉस के लिए
दो बड़ी चम्मच चिली ऑयल (देखें स्पेशल टिप्स), एक चम्मच लहसुन, लौंग, दो से तीन कटी हरी मिर्च, एक कप छोटा प्याज कटा हुआ, आधा चम्मच कटा हुआ व्हाइट पेपर, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच टामाटो कैचप, तीन चौथाई कप पानी, एक बड़ा चम्मच स्वीट चिली सॉस, एक कप चौकर कटी लाल शिमला मिर्च, एक कप चौकोर कटी हरी शिमला मिर्च।
विज्ञापन


गानिर्शिंग
अजवाइन की गार्निश करें। वेजिटेबिल चाउमिन या फ्राइड राइस के साथ परोसें।

विधि
  • सबसे पहले मसाले (मेरिनेड) के लिए सामग्रियों को कटोरे में डाल दें। अब उसमें मछली के टुकडों को डालकर पकाएं और दस मिनट के लिए छोड़ दें। अब नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और मछली को गोल्डन ब्राउन फ्राई करके अलग रख दें।
    विज्ञापन
    विज्ञापन


  • अब कड़ाही में चिली ऑयल गर्म करें, उसमें लहसुन, हरी मिर्च और छोटे प्याज के टुकड़े डालें और दो से तीन मिनट तक उसे अच्छी तरह से पकाएं। अब उसमें व्हाइट पेपर, नमक, सोया सॉस, टोमाटो कैचप, पानी और स्वीट चिली सॉस अच्छी तरह से मिक्स कर दें और दो मिनट तक पकाएं।


  • फिर उसमें लाल और हरी शिमला मिर्च डालें और दो मिनट से ज्यादा देर तक अच्छी तरह फ्राई करें। उसके बाद मछली को चलाएं और उसे सावधानीपूर्वक पलटें।

  • अब पैन को आग से उतारकर सर्विस प्लेट पर परोसें। आजवाइन की गार्निश कर फ्राइड राइस या वेजिटेबिल चाउमिन के साथ परोसें।

कोमल की टिप्स

चिली ऑयल तैयार करने के लिए दो चम्मच तेल को पैन में गर्म करें उसके बाद उसमें दो-तीन लाल मिर्च के टुकड़े डाल दें। उसके बाद पैन को आंच से हटाकर ठंडा होने दें। ठंडा करके तेल छान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed