फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   recipe of chilli chicken cantonese

चिली चिकन कैन्टोनीज

Wed, 18 Dec 2013 01:41 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Wed, 18 Dec 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
recipe of chilli chicken cantonese
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

400 ग्राम बोनलेस चिकेन के चौकोर टुकड़े।

मसाला तैयार करने का समयः एक घंटा
तैयारी का समयः 15 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

मसाले के लिए
दो चम्मच बारीक कटा लहसुन, एक चम्मच अदरक का रस, दो चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच सिरका, एक चम्मच ब्राउन शुगर, नमक, मिर्च और लाल मिर्च का पाउडर स्वादानुसार, तीन बड़े चम्मच तेल।

कैन्टोनीज के लिए

दो बड़े चम्मच तिल का तेल, चार से पांच कटी हुई हरी मिर्च, दो कप कटा छोटा प्याज, दो कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च, आधा कप स्टॉक या पानी, आधा कप चाइनीज फाइव स्पाइस पाउडर, दो चम्मच चाइनीज शराब, दो चम्मच सिरका, दो चम्मच टोमाटो कैचप, एक चम्मच स्वीट चिली सॉस, आधा चम्मच कुटे हुए काली मिर्च के दाने, नमक स्वादानुसार।

विज्ञापन


गानिर्शिंग
हरे धनिये का गार्निश करें और चाउमीन या स्टीम राइस के साथ परोसें।

विधि
  • सबसे पहले चिकन के टुकड़ों को धोकर सुखा लें, उसके बाद एक कटोरे में उसे डाल दें, अब सभी सामग्रियों को अलग बर्तन में एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह चिकन पर लगाएं और एक घंटे तक छोड़ दें।
    विज्ञापन
    विज्ञापन


  • अब तेल को कम गहरे तले वाले फाइंग पैन में गर्म करें, उसमें चिकेन के टुकड़े को पांच से सात  मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छी तरह से फ्राई कर अलग रख दें।


  • अब कड़ाही में तिल का तेल गर्म कर उसमें हरी मिर्च और छोटे प्याज के टुकड़े डालकर दो मिनट तक चलाएं। उसके बाद उसमें शिमला मिर्च डालकर दो मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। अब उसमें स्टॉक या पानी के साथ साथ फाइव स्पाइस पाउडर, वाइन, सिरका, टोमाटो कैचप, स्वीट चिली सॉस, काली मिर्च के दाने और नमक डालें।

  • उसे अच्छी तरह से मिलाएं, अब आंच को थोडा़ धीमा कर चिकन को पलटें और तीन से पांच मिनट तक पकाएं। सर्विस प्लेट पर निकालकर धनिया का गार्निश करें और चॉप्सी या चावल के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed