{"_id":"b4b58746-782f-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"chewing-gums-boost-your-brain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तेज दिमाग के लिए खाएँ च्वींग गम","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
अब तेज दिमाग के लिए खाएँ च्वींग गम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
च्वींग गम के शौकीनों के लिए अब च्वींग गम चबाने का एक हेल्दी बहाना मिल गया है। हाल में 'ब्रेन' नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, जो लोग च्वींग चबाते हैं उनका दिमाग सामान्य लोगों की अपेक्षा 19 प्रतिशत तेजी से प्रतिक्रियाएं देता है और उनकी सोचने की क्षमता अधिक होती है।
विज्ञापन
शोध के अनुसार, च्वींग गम चबाते वक्त मस्तिष्क में रक्त का संचार तेजी से होता है और मस्तिष्क के आठ हिस्से सक्रिय हो जाते हैं। शोध के दौरान च्वींग गम खाते वक्त और सामान्य अवस्था में प्रतिभागियों के मस्तिष्क का परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें बिना किसी फ्लेवर का च्वींग गम खिलाया गया जिससे उनका ध्यान न भटक सके।
विज्ञापन
इस दौरान उमका टेस्ट किया गया जिसमें उन्हें अंगूठे से बटन दबाकर सामने की स्क्रीन पर दिखने वाले तीर की दिशा बतानी थी और धीरे-धीरे इसकी जटिलता का स्तर बढ़ाते गए। यह टेस्ट सतर्कता, दिमाग की प्रतिक्रिया और निर्णय लेने की क्षमता के लिए किया गया।
विज्ञापन
शोध में पाया गया कि जो प्रतिभागी च्वींग गम नहीं खा रहे थे उन्हें प्रतिक्रिया देने में 545 मिली सेकेंड लगे जबकि च्वींग गम खाने वाले लोगों को प्रतिक्रिया देने में 493 मिली सेकंड लगे।
शोधकर्ताओं के अनुसार, च्वींग गम चबाते वक्त मस्तिष्क का व्यायाम तो होता ही है, साथ ही मस्तिष्क तक ऑक्सीजन व जरूरी तत्वों के पहुंचने में भी आसानी होती है। इससे शरीर में इन्सुलिन भी तेजी से बढ़ता है जिससे दिमाग तेजी से काम करता है। तो अब बतौर एक्सरसाइज कुछ मिनट तक च्वींग गम खाने में संकोच न करें।