फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   cherry juice can help in sleep

नींद न आए तो सुबह और शाम अपनाएं ये उपाय

Thu, 01 May 2014 02:48 PM IST
Updated Thu, 01 May 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
cherry juice can help in sleep

रात भर सोने की कोशिश करते हैं लेकिन समय से नींद ही नहीं आती है तो इसका बेहद आसान उपाय है।

विज्ञापन


लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो सुबह और शाम एक ग्लास चेरी का जूस पीने से नींद न आने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है, खासतौर पर उम्रदराज लोगों को।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि लगातार दो हफ्तों तक सुबह और शाम चेरी का जूस पीने से उम्रदराज लोगों को नींद न आने की समस्या कम हो जाती है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि इनके नियमित सेवन से प्रतिभागियों की नींद में दो सप्ताह बाद 90 मिनट का इजाफा हुआ है। उनका दावा है कि दिन में दो बार इस जूस का सेवन अधिक उम्र के लोगों की नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सेहतमंद उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेरी में मौजूद है खास तत्व

cherry juice can help in sleep

शोध में पाया गया है कि चेरी को लाल रंग देने वाला तत्व - प्रोएंथोसायनाइडिन नींद न आने की दिक्कत को दूर करने में मददगार है।

यह शोध अमेरिकन सोसायटी ऑफ न्यूट्रिशन के सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed