{"_id":"2b3461ef8ab150a43341d2a5dc9610e2","slug":"cheese-will-reduce-your-weight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट भर कर चीज खाइए और वजन घटाइए","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
पेट भर कर चीज खाइए और वजन घटाइए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 May 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
भूल जाइये उन सभी बातों को जिनके मुताबिक चीज़ खाने से वजन बढ़ता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चीज खाने से वजन बढ़ने की बात गलत है। दरअसल चीज खाकर वजन घटाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
हाल ही में डेनमार्क के कुछ शोधकर्ताओं ने फ्रेंच लोगों के आहार को जांचने के लिए उनके मूत्र और मल के नमूनों की जांच की तो सामने आया कि लोग चीज़ खाने से पतले और स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
आर्हुस विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता और मल जांचकर्ता का अनुमान है कि चीज को ज्यादा खाने से शरीर में ब्यूटेरिक एसिड बढ़ता है, जो मोटापा घटाता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है। चीज कई लोगों का पसंदीदा आहार है लेकिन लोग वजन बढ़ने के डर से उसे कम खाते हैं। इस रीसर्च के बाद अब लोग पतले होने के लिए भी चीज़ का सेवन कर सकेंगे।
विज्ञापन