फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   chawal katori tikki chat

चावल कटोरी टिक्की चाट

Thu, 11 Jul 2013 05:47 PM IST
चंडीगढ़/विमला गुगलानी
चंडीगढ़/विमला गुगलानी Updated Thu, 11 Jul 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
chawal katori tikki chat
सामग्री
विज्ञापन

एक बड़ी कटोरी चावल, आधी छोटी कटोरी मैदा, दो बड़े चम्मच कार्नफ्लोर, चुटकी भर हल्दी, आधी कटोरी फेटा हुआ दही, आधी कटोरी अंकुरित काला चना और मूंग दाल।

पुदीने की चटनी, एक बारीक कटा प्याज, दो बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया, सजावट के लिए अनार के दाने, बारीक सेव भुजिया, थोड़ा सा बारीक कटा अदरक और चुकंदर, घी या तेल आवश्यकतानुसार, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, आमचूर पाउडर।

विज्ञापन


विधि
चावलों को आधा घंटा भिगोकर थोड़ा सा नमक और घी डालकर दुगने पानी में उबालकर थोड़ा ठंडा होने दें।
थोड़े से चावल अलग निकाल कर घी और हल्दी में तड़ककर पीले बनाएं।
बाकी के चावलों को अच्छी तरह मैश करके दो भाग कर लें।
एक भाग में मैदा मिलाकर एकसार करें।
चौड़े मुंह वाली स्टील की कटोरी के अंदर की ओर चावल की लोई रखकर फैलाए और छलनी में रखकर डीप फ्राई करें।
पकने पर चावल की कटोरी अलग करें और सभी कटारियां त्यार कर लें।
दूसरे बचे मिश्रण में सभी मसाले डालकर टिक्कियां तैयार करें और कार्नफ्लोर के पतले घोल में डूबोकर नॉन स्टिक तवे पर फ्राई करें।
एक कटोरी में एक टिक्की रखें, पीले चावल डालें, दही, चटनी और मसालें डालें।
चुकंदर, अदरक और अनार के दानें डालकर सर्व करें।
चटकारेदार चावल कटोरी टिक्की चाट तैयार है।

चावल से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित हरियाणा के चंडीगढ़ शहर की निवासी विमला गुगलानी की रेसिपी है।


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed