{"_id":"e732cd58-c9e9-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"chatpati-aaloo-chat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटपटी आलू चाट","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
चटपटी आलू चाट
तुषार चंदेल, (शेफ, मैक्केन फूड)
Updated Fri, 31 May 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स 13-14 पीस, कटा प्याज दो चम्मच, टमाटर (कटा हुआ) एक चम्मच, धनिया पत्ता (कटा हुआ) दो चम्मच, चाट मसाला आवश्यकतानुसार, काला नमक स्वादानुसार, इमली की चटनी एक चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार, पुदीने की चटनी एक चम्मच, नींबू का रस एक चम्मच, बारीक कटी एक हरी मिर्च।
विधि
सबसे पहले चिली गार्लिक पोटैटो को सुनहरा होने तक फ्राई करें।
फिर नींबू के रस को छोड़कर बाकी सारी सामग्री को एक कटोरी में मिलाएं।
सारी सामग्री मिलाने के बाद ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें।
अब तैयार है आपकी मुंबइया चाट।
अगर आप घर में ही चिली गार्लिक पोटैटो बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए चौकोर शेप में कटे हुए डेढ़ कप आलू लें।
इसमें लगभग आधा बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें।
साथ ही आधा चम्मच लहसुन पेस्ट और आवश्यकतानुसार नमक और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इन आलुओं को बेकिंग ट्रे में रखें और फॉइल से ढंक दें।
400 डिग्री प्री-हीटेड ओवन में 30 मिनट के लिए बेक करें।
मुंबइया चाट करिश्मा कपूर की खास पसंदीदा रेसिपी है।