चना माइनस्ट्रोन सूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 20 मिनट
बनाने मे समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
एक कप उबले काले चने, चार कप चना स्टॉक, टमाटर के टुकड़े आधा कप गोल कटा प्याज, आधा कप महीन कटी गोभी, आधा कप कटी हरी शिमला मिर्च, दो चम्मच कसा हुआ पनीर।
सीजनिंग
एक चम्मच कटा धनिया, एक चम्मच मक्खन, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार।
विधि
- चने को रात मे भिगो दें, उबालकर छान लें और स्टॉक अलग रखें।
- सॉस पेन मे पिघला हुआ मक्खन डालें, प्याज, गोभी और शिमला मिर्च डालकर दो मिनट तक फ्राई करें।
- चना डालकर धीमी आंच पर भुन लें।
- सॉस पैन मे सूप मिक्स डालकर चलाएं जिससे गांठ न पड़े।
- पांच मिनट तक पकाएं और सूप तैयार।
- मसालों के साथ काली मिर्च, लाल मिर्च और धनिया डालें।
- सूप को बाउल में निकालें और पनीर की गार्निशिंग के साथ सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप इसमें उबली मटर और मक्के मिलाकर नया स्वाद तैयार कर सकते हैं।