फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   cauliflower health benefits

गोभी को बादी समझते हैं तो जरूर जानें इसके 10 फायदे

Thu, 13 Feb 2014 11:20 AM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
cauliflower health benefits

सर्दियों में गोभी की सब्जी लज्जत के लिहाज से जितनी फायदेमंद है, सेहत के लिहाज से इसके फायदे कम नहीं है। ऐसे में अगर आप इसे बादी समझकर इससे बचते हैं तो इसके पौष्टिक तत्वों को जानकर यकीनन हैरान होंगे।

विज्ञापन


इसमें विटामिन सी, के, फाइबर, फोलेट और विटामिन बी के कई प्रकार अच्छी मात्रा में हैं। इतना ही नहीं, इसमें पोटैशियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैगनीज जैसे तत्व भी अच्छी मात्रा में हैं।
विज्ञापन


वजन घटाने में फायदेमंद

cauliflower health benefits

वजन घटाने में कैलोरी कम मात्रा में है इसलिए इसके सेवन से वजन बढ़ने का बिल्कुल टेंशन नहीं है। ऐसे में इसका सेवन वजन घटाने के लिए डाइटिंग करने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

जवां बनाए रखता है

cauliflower health benefits

उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कोलाजन की मात्रा कम होती है जो त्वचा के लचीलेपन को बरकरार रखता है। गोभी में विटामिन सी है जो त्वचा को जवां बनाए रखने वाले कोलाजन की मात्रा बरकरार रखता है और आप लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं।

विज्ञापन

दिल के रोगों के लिए

cauliflower health benefits

गोभी में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है जो धमनियों में रक्त ब्लॉक होने से बचाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
 
इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व दिल के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

कैंसर से बचाव

cauliflower health benefits

गोभी में फाइबर अच्छी मात्रा में है जो कोलोन कैंसर से बचाव में शरीर की मदद करता है। इसके अलावा, इसमें इंडोल 3 कार्बिनोल नामक तत्व है जो शरीर में एस्ट्रोजन कं करता है जिससे ब्रेस्ट कैंसर का भी रिस्क कम होता है।


गर्भावस्था में फायदेमंद

cauliflower health benefits
गोभी में मौजूद फोलेट कोशिकाओं के बढ़ने में मदद करता है इसलिए यह गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी है। इसमें विटामिन बी भी अच्छी मात्रा में है जो न्यूरल ट्यूब को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने में मदद करता है।

टॉक्सिन हटाए

cauliflower health benefits

गोभी में फाइटोन्यूट्रियंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जिसमें सल्फर होता है। यह शरीर से कार्सिनोजेनिक तत्व व अन्य टॉक्सिन्स हटाने में मदद करता है।


मजबूत हड्डियों के लिए

cauliflower health benefits

इसमें विटामिन के और सी अच्छी मात्रा में मौजूद हैं जो हड्डियों को मजबूत रखते हैं और उम्र के साथ-साथ हड्डियों को कमजोर नहीं होने देते हैं।

पाचन में फायदेमंद

cauliflower health benefits

गोभी में फाइबर अच्छी मात्रा में है जो पाचन प्रक्रिया को ठीक रखता है। इसमें मौजूद ग्लूकोराफिन पेट और आंतों की रक्षा करता है।


गठिया के मरीजों के लिए

cauliflower health benefits

विटामिन के और ओमेगा 3 फैटी एसिड गोभी में अच्छी मात्रा में मिलते हैं जो गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार हैं।


बेहतर याददाश्त के लिए

cauliflower health benefits

गोभी में विटामिन के अच्छी मात्रा में है जो याददाश्त से जुड़ी समस्या एल्जाइमर से बचाव में मददगार हो सकता है। कई शोधों में यह माना जा चुका है कि इसके सेवन से एल्जाइमर को बढ़ने से रोकने में आसानी हो सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed