कॉफी पीने का शौक रखते हैं तो कॉफी के ये नुकसान भी जान लीजिए!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई अध्ययनों के बाद तैयार की गई इस गाइडलाइन के मुताबिक कॉफी में मौजूद कैफीन की वजह से स्वास्थ्य को खतरा होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कैफे में पी जाने वाली कॉफी में पता नहीं चल पाता कि किसमें कितना कैफीन है, ऐसे में हम अनजाने में ही कैफीन की ज्यादा मात्रा ले रहे होते हैं, जो हानिकारक हो सकता है।
एक दिन में चार कप कॉफी
यदि आपको बहुत कॉफी पीनी ही है तो आप एक दिन में चार कप से ज्यादा कॉफी न पीएं। ज्यादा कॉफी के सेवन का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नींद न आने की परेशानी बढ़ती है।
इसके अलावा घबराहट और हृदय गति रुकने का डर भी पैदा होता है। यूरोपीय संघ (ईयू) की स्वास्थ्य एजेंसी ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है।
गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा नुकसानदायक
यूरोपीय संघ द्वारा जारी गाइडलाइन में गर्भवती महिलाओं को दो कप कॉफी से ज्यादा न पीने की हिदायत दी गई है। ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य संस्था ‘एनएचएस’ के मुताबिक कैफीन के अधिक सेवन से गर्भपात, नवजात का वजन कम होना और कई अन्य जन्म दोष पैदा होते हैं।