{"_id":"685fa14fd9df0a9ed4560f68636fd222","slug":"calling-fat-to-obese-girls-make-them-more-fat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को 'मोटी' कहने का हो सकता है यह नुकसान","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
लड़कियों को 'मोटी' कहने का हो सकता है यह नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Apr 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो मोटापे के शिकार किसी भी लड़की या लड़के को 'मोटी' या 'मोटा' कहना असभ्यता ही है, साथ ही यह उनकी सेहत के लिए भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया के शोधकर्ताओं की मानें तो मोटापे से ग्रसित लड़कियों को 'मोटी' कहने से मोटापे की उनकी समस्या और अधिक बढ़ती है।
पढ़ें - 30 मिनट में चर्बी घटा सकती है यह कसरत
विज्ञापन
शोधकर्ताओं के अनुसार, किशोरावस्था के दौरान भारी शरीर वाली लड़कियों को बार-बार 'मोटी' कहना भी उनके मोटापे को बढ़ाती ही है।
इस शोध में 1,123 अफ्रीकी-अमेरिकन लड़कियों और 1,160 अमेरिकी लड़कियों पर किए गए शोध में पाया गया कि 58 प्रतिशत लड़कियों ने माना कि उन्हें 10 साल की उम्र में लोग इस तरह का संबेधन देते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने पाया कि 19 साल की उम्र तक आते-आते मोटी कही जाने वाली लड़कियों में मोटापे की समस्या 1.66 गुना अधिक हो गई।
शोधकर्ता ए. जैनेट टोमियामा ने माना कि लगातार और बार-बार मोटी कही जाने वाली लड़कियों में वजन कम करने की इच्छाशक्ति और घट जाती है जिस वजह से उनका मोटापा कम होने के बजाय और बढ़ जाता है।
यह शोध जामा पेडियाट्रिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।