वजन घटाना चाहते हैं तो कुछ ऐसे पिएं कॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने की चाहत रखते हैं तो कॉफी पीने के अंदाज में थोड़ा सा बदलाव फायदेमंद हो सकता है। डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो ब्लैक कॉफी में दो चम्मच कच्चा मक्खन मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है और इसके कई फायदे हैं।
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित शोध की मानें तो कॉफी में मक्खन डालकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है, तुरंत ऊर्जा बढ़ती है और दिमाग तेज होता है।
हालांकि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट में इस मुद्दे पर दो राय है कि इससे दिल की बीमारियों का रिस्क तो नहीं बढ़ता है।
बढ़ रहा इस कॉफी का चलन
अमेरिका और ब्रिटेन में सि तरह की काफी का चलन बढ़ रहा है जो बाजार में फैट ब्लैक या पेलियो कॉफी के नाम से मशहूर है।
अमेरिकी हेल्थ गुरू एस्प्रे के अनुसार, ''कॉफी के साथ मक्खन का चलन तिब्बत से पश्चिम में आया है। इसके सेवन से 6 घंटों के लिए ऊर्जा मिलती है, दिन भर फैट्स बर्न होते हैं और याददाश्त व समझने की क्षमता बेहतर होती है।''
उनका मानना है कि मक्खन में दूध के सभी तरह के हेल्दी फैट्स हैं और या क्रीम के मुकाबले अधिक सेहतमंद है। हालांकि मक्खन का इस्तेमाल केवल ब्लैक कॉफी में ही फायदेमंद है।