फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   brocolli and baby corn lasange

ब्रोकली एंड बेबी कॉर्न लसाने

Sat, 23 Feb 2013 10:46 AM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Sat, 23 Feb 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
brocolli and baby corn lasange
तैयारी का समयः 25 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 25 मिनट
बेकिंग का समयः 24 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
छह लसाने की शीट्स (रेडीमेड), डेढ़ कप ब्रोकली को उबालकर छोटे टुकड़ों में काट लें, डेढ़ कप उबले बेबी कॉर्न को काट लें, दो चम्मच ऑलिव ऑयल, दो चम्मच कसा हुआ लहसुन, दो चम्मच उबले टमाटर को मैश कर लें, दो चम्मच पास्ता सॉस, एक चम्मच टोमाटो कैचप, एक चम्मच स्वीट चिली सॉस, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार, डेढ़ चम्मच सूखे तुलसी के पत्ते, एक कप पानी।

चीज सॉस के लिए
आधा कप फेंटी हुई चीज, आधा कप दूध, आधा कप क्रीम, दो चम्मच चीज स्प्रेड, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार।

टॉपिंग व गार्निशिंग

एक कप मोजरेला चीज, उबले मक्के के दाने, गार्लिक ब्रेड।

विधि
- पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें और लहसुन डालकर तलें। इसमें टमाटर डालकर दो मिनट चलाएं, फिर पास्ता सॉस, टोमाटो कैचप, नमक, काली मिर्च, ऑरगेनो मिलाएं। अच्छे से मिलाकर सॉस को गाढ़ा कर लें और इसमें ब्रोकली, बेबी कॉर्न व एक कप पानी मिलाएं।
विज्ञापन

- चीज को दूध, क्रीम, चीज स्प्रेड, नमक और काली मिर्च के साथ ब्लेंड करें और सॉस तैयार करें।
- लसाने की शीट को नमक के पानी में उबालकर अलग रख दें।
- अब ओवेन प्रूफ ट्रे पर मक्खन या ऑलिव ऑयल लगाएं, बेबी कॉर्न व ब्रोकली मिक्सचर के आधे भाग की परत फैलाएं, - इसपर लसाने की तीन शीट रखें, आधा कप सॉस डालें और इस प्रक्रिया को दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब लसाने पर चीज व मक्के के दानों की गार्निश कर प्रीहीट ओवेन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 25 मिनट तक पकाएं और गर्मागर्म परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed