फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   breakup can be healed within three months

प्यार में टूटा है दिल तो इस खबर से मिलेगी राहत

Mon, 05 Jan 2015 10:53 AM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
breakup can be healed within three months

अगर आपका दिल टूट गया हो तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि ये गम जिंदगी भर आपका पीछा नहीं करने वाला है। बस तीन माह बाद आप फिर किसी को दिल दे सकते हैं या किसी के प्यार में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों की एक खोज के मुताबिक, प्यार में टूटे दिल को उबरने में महज तीन महीने का ही वक्त लगता है।

जर्नल ऑफ पॉजिटिव साइकोलॉजी के एक अध्ययन में पाया गया कि दिल टूटने के बाद महज 11 सप्ताह बाद ही करीब 71 फीसदी लोग अपने रिश्ते को एक सकारात्मक तरीके से देखने लगे थे।
विज्ञापन

धोखा खाया तो कोई बात नहीं

breakup can be healed within three months

इन लोगों ने कहा कि मैंने इस बारे में अपने आप से बहुत कुछ सीखा और एक इंसान के तौर पर मैं आगे बढ़ा।

इस अध्ययन में 18 से 25 वर्ष के करीब 1404 छात्रों को शामिल किया था। इन सभी के दिल पिछले 12 महीने के दौरान कभी न कभी टूटे थे।

अध्ययन के मुताबिक, यह शोध प्यार में धोखा खाने वालों और धोखा देने वालों दोनों पर सटीक है। इससे पहले इकोलॉजिकल साइंस जर्नल की अध्ययन में पाया गया था कि  साथी से अलगाव के बाद हमारे दिल की धड़कन धीमी हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed