{"_id":"4984ebd2ced60eef5d9c8ea23ace5f53","slug":"brain-scan-test-to-detect-love-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका आपसे वाकई प्यार करती है या नहीं, बता सकता है यह टेस्ट ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
प्रेमिका आपसे वाकई प्यार करती है या नहीं, बता सकता है यह टेस्ट
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Mar 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
आपका जीवनसाथी आपसे प्यार करता है या केवल प्यार का दावा करता है, यह अब आप पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
चीन और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दिमाग के एमआरआई स्कैन पर आधारित एक ऐसी तकनीकी तैयार की है जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे पता लगा सकते हैं कि आप प्यार में हैं या नहीं।
इस एमआरआई की मदद से दिमाग के उन हिस्सों का पता लगाया जा सकता है जो अगर अधिक सक्रिय होते हैं तो आप प्यार में होते हैं।
साउथवेस्ट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंट टेक्नोलॉजी ऑफ चाइना और इचैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधाक पर यह दावा किया है।
उनका मानना है कि प्रेम में पड़े व्यक्ति के दिमाग के वे हिस्से जिनमें किसी के लिए कुछ करने की चाह, भावनात्मक नियंत्रण और प्रोत्साहन जैसे भाव होते हैं, अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन
यह शोध फ्रंटियर्स इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।