{"_id":"9866da88-66df-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"boost-your-memory-by-hugging","type":"story","status":"publish","title_hn":"याददाश्त बढ़ाएगी जादू की झप्पी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
याददाश्त बढ़ाएगी जादू की झप्पी
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 28 Jan 2013 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुन्नाभाई की 'जादू की झप्पी' तो आपको याद ही होगी। प्यार और खुशियां बांटने के लिए जब आप अपने प्रियजनों को 'जादू की झप्पी' देते हैं यानी उनके गले मिलते हैं तो न सिर्फ आप अपने रिश्तों में मिठास घोलते हैं बल्कि अपनी सेहत भी बनाते हैं। हाल में हुए एक शोध के अनुसार, गले मिलने से याददाश्त तेज रखने और ब्लड प्रेशर कम करने में बहुत मदद मिलती है।
विज्ञापन
विएना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि अपने करीबियों से गले मिलने के दौरान हमारे शरीर से ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन हमारे रक्त में प्रवाहित होता है जो याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है और हाई बीपी मरीजों के ब्लड प्रेशर कम करता है।
विज्ञापन
हालांकि शोध में यह भी माना गया है कि ऑक्सीटोसिन सिर्फ उसी स्थिति में हमारे शरीर से निकलता है जब हम अपने परिचितों से गले मिलते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से गले मिलने पर यह नहीं निकलता है। इसके अलावा भी प्रियजनों से गले मिलने के कई फायदे हैं जिन्हें कई शोधों में प्रमाणित किया जा चुका है।
विज्ञापन
व्यक्तित्व को बेहतर बनाए
शोध में यह भी माना गया है कि प्रियजनों से गले मिलने से न सिर्फ आपके बीपी और याददाश्त को फायदा पहुंचता है बल्कि आपका व्यक्तित्व भी निखरता है। इससे व्यक्तित्व विनम्र होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
तनाव से मिलता है निजात
मियामी विश्वविद्यालन ने अपने शोध में पाया कि अपने प्रियजनों से गले मिलने या हाथ पकड़ने से मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामिन नामक रसायन बनते हैं जो तनाव के स्तर को तेजी से कम करते हैं।