तेज दिमाग चाहिए तो जरूर लें यह उबली डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए शोध की मानें तो डाइट में छोटा सा बदलाव दिमाग तेज करने में मददगार हो सकता है।
पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं की मानें तो हफ्ते में एक बार मछली अगर उबालकर या बेक करके खाई जाए, तो यह दिमाग के लिए अधिक फायदेमंद होती है।
क्यों है फायदेमंद?
शोधकर्ता जेम्स टी. बेकर के अनुसार, "हमने अपने अध्ययन में पाया कि मछली को तलने के बजाय उबालकर या बेक करके खाने से दिमाग के याददाश्त संबंधी हिस्से को अधिक फायदा मिलता है।"
उनका मानना है कि मछली को उबालने या बेक करने से उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड सुरक्षित रहते हैं जिससे दिमाग तेज चलता है।
याददाश्त बेहतर होती है
शोध में माना गया है कि हफ्ते में एक बार उबली या बेक मछली के सेवन याददाश्त 4.3 प्रतिशत बेहतर होती है और समझने की क्षमता 14 प्रतिशत बढ़ जाती है।
यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।