{"_id":"0e89bee6992ed6461e973f9c7f488de3","slug":"bipasha-speaks-about-women-fitness-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा ने बताया क्यों जरूरी है महिलाओं का फिट रहना","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बिपाशा ने बताया क्यों जरूरी है महिलाओं का फिट रहना
Updated Mon, 01 Sep 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि महिला फिट होगी तभी देश फिट होगा।
विज्ञापन
एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में लगातार पांचवीं बार फेस ऑफ द इवेंट बनी बिपाशा बसु ने कहा है कि महिलाएं फिट होंगी तो देश फिट होगा। एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का सातवां संस्करण 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
हाफ मैराथन के सातवें संस्करण के आधिकारिक लॉन्च के अवसर पर बिपाशा ने कहा कि पिछले संस्करण में महिलाओं की भागीदारी 28 प्रतिशत थी। इस वर्ष मैं महिलाओं की तरफ से और भी ज्यादा भागीदारी की उम्मीद कर रही हूं। अगर महिलाएं फिट होंगी तो एक परिवार फिट होगा और अगर परिवार फिट होगा तो पूरा देश फिट होगा।
विज्ञापन
बिपाशा ने कहा कि वर्ष 2010 से मैं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन की फेस हूं और विभिन्न कारणों से इस इवेंट से जुड़ना एक अदभुत अनुभव है। हजारों की संख्या में लोगों को दौड़ते देखना काफी अच्छा लगता है। विभिन्न कारणों से इसे समर्थन देने के इरादे से जुडे लोगों के धैर्य और ऊर्जा का मैं सम्मान करती हूं।
विज्ञापन
बिपाशा ने कहा कि इस इवेंट की बदौलत पिछले दस वर्षों में हजारों लोगों की जिंदगियां बदली हैं। स्वस्थ रहें और खुद से प्यार करें। मैं इस वर्ष इस रेस में आपके साथ दौड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं।