फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   big mistakes in your resume affect possibilities of job

बायोडाटा में ये गलतियां छीन सकती हैं मिलती हुई नौकरी

Fri, 11 Oct 2013 07:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
big mistakes in your resume affect possibilities of job

किसी भी नौकरी को हासिल करने की पहला कदम आपके बायोडाटा से शुरू होता है। आप कितने भी योग्य हों लेकिन अगर आपका बायोडाटा प्रभावशाली नहीं है तो नौकरी की आधी संभावना वहीं खत्म हो जाती है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, बायोडाटा में आपकी जरा सी लापरवाही ऐसी चूक हो सकती है जो नौकरी देने वाले के आगे आपका पहला इम्प्रेशन ही खराब कर देगी।

बायोडाटा में सबसे ज्यादा क्या देखती हैं कपंनियां?
विज्ञापन


ऐसी ही कुछ गलतियों के ऊपर हैरिस इंटरैक्टिव एंड कॅरियर बिल्डिंग कंपनी ने शोध किया और बायोडाटा की ऐसी गलतियां निकाली जिन्हें हम बहुत अधिक करते हैं और इनसे हमारी नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉस से प्रमोशन चाहिए तो ऐसे जमाएं अपनी धाक

वर्तनी की गलती
शोधकर्ताओं ने पाया कि बायोडाटा में सबसे अधिक गलतियां वर्तनी, व्याकरण और टाइपिंग से जुड़ी होती हैं। शोध के दौरान करीब 58 प्रतिशत लोग अपने बायोडाटा में ये गलतियां करते हैं और यह गलती नौकरी देने वाले पर सबसे बुरा प्रभाव डालती है।


किस पद के लिए बायोडाटा है
कई बार लोग बायोडाटा किसी कंपनी में भेजते वक्त उस पर यह जानकारी देना भूल ही जाते हैं कि वे किस पद के लिए आवेदन भेज रहे हैं। शोध के दौरान 36 प्रतिशत बायोडाटा के मामले में ऐसा होता है।

योग्यता
शोध के दौरान करीब 35 प्रतिशत मामलों में पाया गया कि लोग अपने बायोडाटा में अपनी योग्यता की जानकारी अच्छी तरह से नहीं देते हैं। वे जिन क्षेत्रों में कुशल हैं उनकी पूरी जानकारी देने से नौकरी देने वाले पर प्रभाव अच्छा रहता है।

कॉपी-पेस्ट संबंधी गलतियां
कंप्यूटर और इंटरनेट के युग में बायोडाटा को प्रभावी बनाने के लिए लोग कॉपी-पेस्ट का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें हुई चूक नौकरी देने वाले के मन में आपकी योग्यता को लेकर संशय पैदा करती है, खासतौर पर अगर आपने वैकेंसी के विज्ञापन से ही कॉपी-पेस्ट किया हो तब। शोध के दौरान करीब 32 प्रतिशत लोग यह गलती कर देते हैं।

अगर आप भी अपना बायोडाटा बनाने की सोच रहे हैं या उसे किसी कंपनी में भेजना चाह रहे हैं तो ध्यान रहे कि ये गलतियां अब न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed