फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   betel leaves remedies for weight loss

पान के पत्ते का ऐसा इस्तेमाल वजन घटाने में मददगार

Mon, 30 Mar 2015 08:22 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
betel leaves remedies for weight loss

वजन घटाने और स्लिम दिखने की चाहत रखते हैं तो पान के पत्तों से बना यह नुस्खा मददगार है।

विज्ञापन


आयुर्वेद में पान के पत्तों को वजन घटाने के लिहाज से फायदेमंद माना गया है। इतना ही नहीं, इसका प्रभाव आठ हफ्तों में ही नजर आने लगता है।

पान के पत्तों में मौजूद तत्व पाचन ठीक करते हैं, मेटाबॉलिज्म सही रखते हैं और एसिडिटी जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से फैट्स अधिक बर्न होता है जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

आयुर्वेद में पान के पत्तों को शरीर से विषाक्त पदार्थ हटाने में मददगार माना गया है जो वजन को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी है।

कैसे करें इसका सेवन?

betel leaves remedies for weight loss

पान का एक हरा पत्ता लें और इसमें पांच काली मिर्च के दाने रखकर बांध लें। इसे देर तक मुंह में रखें (जिस तरह सामान्य पान रखते हैं)। मुंह में बनने वाली लार को पेट में जाने दें। आठ हफ्तों तक रोज सुबह उठकर काली मिर्च युक्त पान का सेवन करें।

आयुर्वेद में इस विधि से पाचन ठीक रखने और टॉक्सिन दूर भगाने की बात कही गई है। ध्यान रखें कि इस विधि से केवल पान के हरे पत्ते ही खाएं क्योंकि इनमें ही ये चिकित्सकीय गुण होते हैं। अगर आप पीले या पुराने हो चुके पान के पत्तों का सेवन इस तरह करेंगे तो पेट से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार, पान के पत्तों का काली मिर्च के साथ रोज सेवन करने पर आठ हफ्तों के बाद आपको अपने वजन में बदलाव महसूस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed