{"_id":"6f501c63d41ad5ed423eb66620b35d04","slug":"besan-parti-patod-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसनी परती पतोड़","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बेसनी परती पतोड़
वीणा गुप्ता
Updated Fri, 30 Aug 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
बेसन एक बड़ा कप, अरबी के पत्ते 3-4, बारीक कटा अदरक एक छोटा चम्मच, काजू के टुकड़े 10-12, काजू चूरा एक बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, बेकिंग पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, पालक की बारीक सेव एक बड़ा चम्मच।
विधि
बेसन में नमक, अदरक, हरी मिर्च, काजू चूरा, बेकिंग पाउडर और सभी मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
अरबी के पत्तों को चकले पर उलटा रखकर बेलन से बेलें, ताकि उसकी नसें दब जाएं।
अब प्रत्येक पत्ते के उल्टी ओर बेसन का घोल फैलाकर मोड़ें। पुनः घोल लगाएं और मोड़ें।
इसी प्रकार घोल लगाते हुए मनचाहा नाप देने तक मोड़ती जाएं।
अंत में बेसन लगाकर काजू के टुकड़े डालें।
अब इन्हे माइक्रावेव में 60 डिग्री पर पांच मिनट तक स्टीम करें।
ट्रे से निकालकर पालक की बारीक सेव इसके ऊपर डालें और चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
आप चाहें तो स्टीम्ड पतोड़ को डीप फ्राई भी कर सकती हैं।