{"_id":"86cb0d16-dd60-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"benifits-of-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें तनाव के क्या हैं फायदे","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जानें तनाव के क्या हैं फायदे
Updated Fri, 03 Aug 2012 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर तनाव को हम एक गंभीर मानसिक समस्या के रूप में देखते हैं और इससे बचाव के लिए बहुत से उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि थोड़ा तनाव हमारे लिए फायदेमंद भी हो सकता है! जी हां, कम समय तक रहने वाला तनाव वास्तव में इतना बुरा नहीं होता जितना कि हम समझते हैं, इसके कुछ फायदे भी हैं जो आपकी बेहतरी में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तनाव
जब आप किसी बात को लेकर थोड़े समय तक तनाव में होते हैं तब आपका शरीर अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय हो जाता है। तनाव की स्थिति में शरीर तेजी से प्रतिक्रिया करता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
विज्ञापन
इस स्थिति में शरीर से कॉर्टिकोस्टेरॉइड हार्मोन निकलने में आसानी होती है। इनकी मदद से शरीर अपन संरक्षित ऊर्जा का इस्तेमाल कर संक्रमण से तेजी से लड़ता है। लेकिन अगर तनाव की स्थिति बहुत देर तक बनी रहती है तो शरीर का ऊर्जा स्तर घट सकता है।
विज्ञापन
आपको बनाता है मिलनसार
थोड़ा तनाव आपको मिलनसार बनाता है। ऐसे कई शोध हैं जिनमें माना गया है कि तनाव की स्थिति शरीर में ऑक्सिटॉक्सिन हारमोन का स्तर बढ़ जाता है। इस हारमोन का संबंध वैसे तो सेक्स की इच्छा व प्रजनन से होता है, लेकिन तनाव की स्थिति में यह सामाजिक होने व दूसरों से मिलने-जुलने के लिए प्रेरित करता है।
सर्जरी की रिकवरी जल्द
कई शोधों में यह माना गया है कि यदि सर्जरी के पहले रोगी को उसका थोड़ा सा तनाव हो तो उससे उसे रिकवरी में आसानी होती है। इस स्थिति में शरीर की प्रतिक्रियात्मक कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं और त्वचा की रिकवरी तेज होती है। 'जर्नल ऑफ बोन एंड ज्वाइंट सर्जरी' पत्रिका में प्रकाशित इस शोध के नतीजे 57 रोगियों के ब्लड सैंपल के अध्ययन पर आधारित हैं।
तेज होती है याददाश्त
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि किसी तनावपूर्ण स्थिति में आपका मस्तिष्क तेजी से काम करता हो? अगर ऐसा है तो इसकी वजह थोड़े समय तक आपको होने वाला तनाव भी हो सकता है। तनाव के दौरान मस्तिष्क के 'प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स' हिस्से में हार्मोन प्रसारित होता है जिससे मस्तिष्क तेजी से निर्णय लेता है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि लंबे समय तक तनावपूर्ण स्थिति से एल्जाइमर का खतरा भी बढ़ जाता है।