फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   benefits of drinking moderate amount of beer

बीयर पीने के 7 बड़े फायदे जरूर जानना चाहेंगे आप

Wed, 26 Mar 2014 10:36 AM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
benefits of drinking moderate amount of beer

दोस्तों के साथ बैठकर बीयर का दौर किसी के लिए मिल-बैठने का बहाना है तो किसी के लिए पार्टी लेने का मौका। बीयर पीने के बहानों की बात करें तो इसके शौकीनों के लिए शायद बहाने भी कम पड़ें। लेकिन अगर आपको इसके सेहतमंद बहाने मिलें तो?

विज्ञापन


कई शोधों के आधार पर जानिए बीयर पीने के सात सेहतमंद फायदों के बारे में।

दिल के रोगों से बचाए

benefits of drinking moderate amount of beer

जरूरत से ज्यादा शराब जहां दिल के रोगों की बड़ी वजह है वहीं संतुलित मात्रा में बीयर का सेवन दिल के रोगों का रिस्क कम भी कर सकता है।

इटली के शोध की मानें तो कभी-कभी बीयर का सेवन करने वाले लोगों को दिल के दौरे का रिस्क 42 प्रतिशत कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याददाश्त बेहतर होती है

benefits of drinking moderate amount of beer

कॉन्श्यसनेस और कॉग्निशन जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो संतुलित तौर पर बीयर का सेवन करने वाले लोगों की याददाश्त सामान्य लोगों की अपेक्षा बेहतर होती है।

इतना ही नहीं, बीयर पीने से एल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे मानसिक रोगों का खतरा कम हो जाता है। 2005 में हुए एक शोध में 11,000 बूढ़ी महिलाओं का अध्ययन किया गया जिसके आधार पर उन्होंने इस तथ्य की जानकारी दी है।

विज्ञापन

टाइप 2 डायबिटीज से बचाव

benefits of drinking moderate amount of beer

डच शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि सतिलित मात्रा में बीयर का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज से बचाव हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने 38,000 पुरुषों के ऊपर चार साल तक किए अपने शोध के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

किडनी के लिए फायदेमंद

benefits of drinking moderate amount of beer
फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि संतुलित मात्रा में बीयर के सेवन से किडनी में स्टोन का रिस्क उन लोगों की अपेक्षा कम होता है जो दूसरी एल्कोहलिक ड्रिंक्स का सेवन करते हैं।

उनका मानना है कि बीयर में पानी का स्तर अधिक रहता है इसलिए यह किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है।

कैंसर से रखता है दूर

benefits of drinking moderate amount of beer

पुर्तगाल में हुए एक शोध में यह पाया गया कि बीयर में मौजूद हेट्रोसाइकिलिक अमीन्स (एचसीए) शरीर में कार्सिनोजेन यानी कैंसर पैदा करने वाले हानिकारक तत्वों को दूर करने में मदद करता है।

बीयर में मौजूद शक्कर एचसीए बनाने में मदद करती है।

हड्डियां रखता है मजबूत

benefits of drinking moderate amount of beer

बीयर में सिलिकॉन का स्तर अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है।

2009 में तुफ्त विश्वविद्यालय के एक शोध में यह पाया गया कि जो लोग कभी-कभी बीयर का सेवन करते हैं उनकी हड्डियां अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होती हैं।

नजर तेज करता है

benefits of drinking moderate amount of beer

कनाडा के शोधकर्ताओं की मानें तो बीयर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों में मोतियाबिंद नहीं बनने देते हैं और दृष्टि तेज करने में मददगार हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed