{"_id":"c596fabd6b10f31c4d44df65b3295d64","slug":"banana-muffins","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाना मफिन्स","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बनाना मफिन्स
आभा कंचन/झांसी
Updated Fri, 06 Sep 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
दो कप मैदा, एक कप मलाई, एक केला, एक कप चीनी, एक चम्मच मिल्क पाउडर, एक बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, चार बूंद खाने वाला पीला रंग।
विधि
एक बर्तन में चीनी और मलाई लें। इसे तब तक फेंटें, जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
केले को मिक्सी में बारीक पीस लें।
केले वाले पेस्ट, मैदा, बेकिंग पाउडर, मिल्क पाउडर, सोडा और कस्टर्ड पाउडर, इन सबको चीनी वाले मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर लें।
इसमें पीला रंग भी मिला लें।
पूरे मिश्रण को अच्छे से फेंटने के बाद इस घोल को मफिन ट्रे में ग्रीस करके डालें।
ध्यान रखें, मफिन ट्रे को पूरा नहीं भरना है।
ओवन को 180 डिग्री पर गर्म करें और दस मिनट के लिए इसमें मफिन्स ट्रे को रखकर मफिन को बेक करना है।
केले के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता झांसी निवासी आभा कंचन की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। इस प्रतियोगिता के अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनपर क्लिक करें।
विज्ञापन
कच्चे केले का रायता
विज्ञापन
केले की गुझिया
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।