गंजेपन से छुटकारा दिलाएंगे 5 घरेलू उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर किसी भी सेहतमंद व्यक्ति के 50 से 100 बाल रोजाना झड़ते हैं लेकिन अगर आपके बाल 100 से अधिक हर रोज झड़ रहे हैं तो यह गंजेपन के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
ऐसे में इन्हें लेकर घबराने या तनाव लेने के बजाय ये पांच घरेलू उपाय अपनाने से बालों के झड़ना रोकने में आसान हो सकती है।
जमकर करें चंपी
नारियल
नारियल को पीसकर इसका रस निकालें और रोज इससे सिर के स्काल्प की मालिश करें। इससे बाल झड़ने कम होंगे और गंजेपन से बचाव हो सकेगा।
मेंहदी
मेंहदी के पत्तों को सरसों के तेल में उबाल लें और इसे ठंडा कर लें। इससे सिर की मालिश करने से भी बालों और स्काल्प की मसाज करें।
आंवला
आंवला में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। आंवले का पेस्ट बनाकर इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे नियमित रूप से स्काल्प पर लगाकर छोड़ दें।
मेथी
मेथी से बालों को बनाने वाले हार्मोन बढ़ते हैं इसलिए इसका सेवन बालों के लिए फायदेमंद है। इसका पेस्ट बनाकर रात भर छोड़ दें और सुबह एक घंटे तक स्काल्प पर लगाने के बाद शैंपू करें।