फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   badami tandoori drum sticks (tangris)

बादामी तंदूरी ड्रम स्टिक (टंगरी)

Thu, 28 Feb 2013 05:10 PM IST
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
badami tandoori drum sticks (tangris)
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

मसाले का मिश्रण रखने का समयः 2-3घंटा
पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
मध्यम आकार की आठ चिकेन टंगरी।

मेरिनेड
10 से 12 लहसुन के जवे, लौंग, दो हरी मिर्च, चार छोटी इलायची, एक दालचीनी, एक जाविञी, 25 ग्राम छिला हुआ बदाम, पानी जरूरत के अनुसार, आधा कप गाढा दही, दो चम्मच क्रीम, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच अदरक का रस, आधा चम्मच लाला मिर्च पाउडर, एक चम्मच तंदूरी चिकेन मसाला, एक चौथाई चम्मच केसर या चुटकी भर नारंगी लाल रंग, नमक और मिर्च स्वादानुसार, तेल या घी, छिड़कने के लिए चाट मसाला और नींबू का रस।

गार्निशिंग
टमाटर व प्याज के लच्छे की गार्निश करें और हरी चटनी के साथ परोसें।

विधि
- सबसे पहले टंगरी को धोकर साफ कर लें। उसके बाद कपड़े या नैपकिन से सुखा लें और कांटे से उसमें छेद कर लें।
- मिक्सर में लहसुन और हरी मिर्च के साथ-साथ इलायची,  दालचीनी, जाविञी और बादाम को डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और उसे पेस्ट बना लें। अलग बर्तन में निकालकर मसाले के लिए बची हुई सभी सामग्रियों को उसमें मिला लें।  
विज्ञापन

- अब टंगरी को मसाले के मिश्रण में डालकर दो से तीन मिनट फ्रिज में रखें।
- ग्रिल ट्रे पर फॉयल लगाकर टंगरी रखें और घी या तेल की बास्टिंग कर पलटते हुए भूनें। उसके बाद चाट मसाला और नींबू के रस को उस पर छिड़कें। - अब उसे सर्विस प्लेट पर निकालकर टमाटर और प्याज के लच्छों से सजाएं और हरी चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोमल की टिप्स

आप स्वाद के बदलाव के लिए टंगरी में धनियां और पुदीने के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed