{"_id":"70fa9eac-e958-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bad-boss-can-harm-your-health-and-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम ही नहीं सेहत भी बिगाड़ता है बुरा बॉस","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
काम ही नहीं सेहत भी बिगाड़ता है बुरा बॉस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो बॉस की तारीफ नौकरी पेशा लोग शायद ही करते हों लेकिन अगर आपका बॉस वाकई बुरा है और दिन भर आपको तनाव देता है तो उसकी कीमत न सिर्फ आपकी नौकरी को चुकानी पड़ती है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी यह बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के अल्बैनी स्टेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि अगर आपका बॉस बुरा है तो उससे मिलने वाला तनाव आपकी सेहत और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता माइकल फोर्ड ने अपने शोध का विवरण अमेरिका में स्ट्रेस और हेल्थ कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, 'हमारे शोध में तनाव को लेकर लोगों ने कई वजहें बताईं लेकिन अधिकतर प्रतिभागियों ने अपने जीवन में तनाव की वजह अपने बॉस और काम को बताया।'
विज्ञापन
दिन भर के तनाव को इन आसाम उपायों से छूमंतर करें।
इस सम्मेलन में पोर्टलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की मनोचिकित्सक ले़ज़ली हैमर ने अपने शोध के आधार पर बताया कि कार्यक्षेत्र में मिलने वाला तनाव न सिर्फ लोगों के लिए तनाव की वजह है बल्कि दिल के रोग, मोटापा और ब्रेकअप की वजह है।
हैमर ने 'अच्छे बॉस' और 'बुरे बॉस' को परिभाषित करते हुए यह भी माना है कि जो बॉस अपने सहयोगियों और टीम को उनके काम का क्रेडिट नहीं देते हैं उनके जूनियर उनसे सबसे ज्यादा नाखुश और तनावग्रस्त होते हैं।
दफ्तर में काम के तनाव को गायब करने वाले आसान उपायों के जानने के लिए यहां क्लिक करें।