फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   background music helps to impress women on first date

महिलाओं को आकर्षित करने का कारगर है यह उपाय

Sat, 17 Jan 2015 11:00 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
background music helps to impress women on first date

आप जिसे पसंद करते हैं वह पहली बार में ही आपकी ओर आकर्षित हो जाए, इसका बेहद आसान उपाय है।

विज्ञापन


हाल में हुए शोध में माना गया है कि किसी महिला के साथ पहली बार डेट पर अगर बैकग्राउंड म्यूजिक की मदद लें, तो उसे आकर्षित करना अपेक्षाकृत आसान होता है।

टोक्यो की आओयामा गाकुन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। उनके अनुसार, संगीत का संबंध विपरीत सेक्स में आकर्षण बढ़ाने से हो सकता है।

दिमाग को प्रभावित करता है संगीत

background music helps to impress women on first date

शोधकर्ता सूमी शिगेनो के अनुसार, ''दिमाग का वह भाग जहां से भावनाएं नियंत्रित होती हैं यानी लिंबिक सिस्टम को संगीत प्रभावित करता है। यहां तक कि डेट के दौरान साथी के साथ संबंध मजबूत करने के लिए संगीत महत्वपूर्ण पहलू है।''

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी जरूरी माना है कि संगीत का फायदा भी तब ही अधिक होता है जब यह आपकी साथी की पसंद का हो। शिगेनो के अनुसार, ''अगर आप फेसबुक और ट्विटर पर अपनी साथी की पसंद-नापसंद जानते हैं तो इसकी मदद से आप उन्हें आकर्षित कर सकते हैं।''

यहां ‌तक कि शोध में यह भी माना गया है कि महिला साथी तभी आकर्षित होंगी जब आप पार्क, शांत रेस्तरां जैसी जगहों पर मिलने के बजाय ऐसी जगह मिलें जहां उनकी पसंद से मिलता-जुलता बैकग्राउंड म्यूजिक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed