फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   ayurvedic remedies to prevent hair loss

बाल झड़ने से परेशान हैं तो अपनाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय

Wed, 13 Aug 2014 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Aug 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
ayurvedic remedies to prevent hair loss

लगातार बाल झड़ने से अगर इन दिनों आप तनाव में हैं तो आयुर्वेद में आपको इसका प्रभावी उपचार मिलेगा।

विज्ञापन


ऐसे कई हर्बल चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। जानिए, आयुर्वेद के आधार पर पांच आसान उपायों का जो बालों का झड़ना कम करने में मददगार हैं।

भृंगराज

ayurvedic remedies to prevent hair loss

मजबूत और घने बालों के लिए आयुर्वेद में भृंगराज का काफी महत्व माना गया है। भृंगराज तेल न स‌िर्फ गंजापन दूर करता है बल्क‌ि समय से पहले बालों को सफेद नहीं होने देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मी

ayurvedic remedies to prevent hair loss

ब्राह्मी और दही का पैक बनाकर बालों पर लगाने से बाल झड़ना कम हो जाएंगे। ब्राह्मी के तेल से न‌ियम‌ित मसाज करने पर भी बाल घने होते हैं।

विज्ञापन

आंवला

ayurvedic remedies to prevent hair loss

आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में हैं जो बाल बढ़ने में मदद करते हैं। आंवले को हिना, ब्राह्मी पाउडर व दही में मिलाकर पैक बनाएं और बालों पर लगाएं।

नीम

ayurvedic remedies to prevent hair loss

नीम के इस्तेमाल से न केवल बाल घने होते हैं बल्कि रूसी व जूएं जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। नीम का पाउडर तैयार कर लें। इसे दही या नार‌ियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ तक मसाज करें।

रीठा

ayurvedic remedies to prevent hair loss

रीठा के इस्तेमाल से बालों को काला और घना बनाए रखने में मदद मिलती है। रीठा पाउडर तेल में मिलाकर स‌िर की मसाज करने से बाल झड़ना रुक सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed