आकर्षक दिखने का ऐसा फायदा नहीं सुना होगा आपने
सुंदर दिखने वाले लोग न केवल दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं बल्कि उन्हें सेहत से जुड़ा बड़ा फायदा भी मिलता है।
नए शोध की मानें तो आकर्षक दिखने वाले लोगों को डायबिटीज, दमा और हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों का रिस्क कम होता है।
सेहत और खूबसूरती का संबंध
इस शोध के दौरान खूबसूरती और सेहत में संबंध खोजा गया है। शोधकर्तां ने पाया कि खूबसूरत दिखने वाले लोग अपेक्षाकृत अधिक सेहतमंद हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के शोधकर्ताओं ने 24 से 35 साल की उम्र वाले 15,000 पुरुषों और महिलाओं पर अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है।
कम उम्र में खूबसूरती आजीवन सेहत से है जुड़ी
शोधकर्ता डॉ. निल्स ब्रैकमैन के अनुसार, "हमने अपने अध्ययन के आधार पर मान सकते हैं कि 11 साल की उम्र में सुंदर दिखने का संबंध 50 साल की आयु तक हो सकता है।"
हालांकि शोधकर्ता यह भी मानते हैं कि इस विषय पर उन्हें अभी अधिक अध्ययन की आवश्यकता है जिसके इससे ठोस कारणों का पता चल सके।