इसलिए शुरू हुई केजरीवाल को न छूटने वाली खांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नासाज तबीयत और उनकी खांसी को हम विधानसभा चुनाव से देखते आ रहे हैं लेकिन उनके डॉक्टरों का मानना है कि यह समस्या उनके बचपन से साथ जुड़ी है।
केजरीवाल के फैमिली डॉक्टर विपिन मित्तल ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार को उनकी खांसी की वजह एसिड रिफलक्स और बहुत अधिक तनाव बताई है। इसमें लंबे समय तक खांसी और श्वास से संबंधित समस्याएं होती हैं लेकिन इनके पीछे की वजह जल्द पकड़ में नहीं आती है।
अगर आपको भी केजरीवाल की तरह लंबे समय से खांसी आ रही है और इसका संबंध ठंड से नहीं है तो उससे जुड़ी इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं।
क्या हो सकती है वजह?
कफ के अलावा, लंबे समय से खांसी की वजहें एसिड रिफलक्स, दमा, ब्रोंकाइटिस, बीपी की दवाएं और अधिक तनाव हो सकती हैं। कई बार तीन हफ्तों से अधिक समय तक लगातार खांसी आने की वजह टीबी भी हो सकती है।
कुछ मामलों में फेफड़ों का संक्रमण, प्रदूषण और मनोवैज्ञानिक रोग जैसी समस्याएं भी इसकी वजह हो सकती हैं।
केजरीवाल के मामले में
केजरीवाल के डॉक्टर ने उनकी लंबी खासी की वजह एसिड रिफलक्स की स्थिति मानी है जिसमें अधिक तनाव या शरीर की एसिडिक गतिविधियां जिम्मेदार हो सकती हैं।
इसमें हांफने से शुरुआत होती है जिसमें हवा अधिक मात्रा में फेफड़ों में प्रवेश करने लगती है और गले में जीभ के ठीक नीचे स्थित एपिग्लोटिस से विंड पाइप में जाकर फंसने लगती है। ऐसे में पेट और सीने की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं और एपिग्लोटिस वायु को ऊपर की ओर फेंकती है जिससे खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं होती हैं।
क्या है उपचार?
आमतौर पर लंबी खांसी की अलग-अलग वजहों को पहचानकर ही इनका इलाज संभव है। सामान्यतः दवाओं से म्यूकस को ढीला करके निकाला जाता है जिससे कफ जम न सके।
इसके बाद ब्रोंकोडिलेटर्स से श्वास नली की सफाई, एलर्जी पर नियंत्रण, फ्लूएड की भरपाई जैसी प्रक्रियाओं से मरीज को आराम पहुंचाया जाता है। हालांकि लंबी खांसी के पीछे कई अलग-अलग वजहें हैं और उन्हीं के आधार पर इसका उपचार संभव है।