बीवी से लड़ाई इस मामले में पड़ सकती है भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात-बात पर अगर आप अपने जीवनसाथी से झगड़ता है तो यह तनाव से कहीं अधिक बड़े खतरे का इशारा हो सकता है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो जो लोग अपने जीवनसाथी से बात-बात पर झगड़ते हैं, उन्हें मोटापे की समस्या अधिक होती है।
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि जिन जोड़ों के बीच तनाव अधिक रहता है उन्हें मोटापे और इससे संबंधित खतरों का रिस्क दोगुना होता है।
झगड़े और मोटापे का संबंध
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि झगड़े और तनाव की स्थिति में भोजन के बाद कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
इसके अलावा, शरीर में इन्सुलिन की अधिकता हो जाती है जिससे फैट्स की मात्रा बढ़ सकती है। शोध में यह भी पाया गया कि तनाव के दौरान शरीर में ट्राइग्लायसेरिड्स का स्तर बढ़ जाता है जिससे मोटाबा बढ़ता है।
शोधकर्ता जैन केकोल्ड ग्लेसर के अनुसार, ''जिन जोड़ों में तनाव अधिक होता है, उनमें तनाव के कारण मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। उनका वजन इसलिए भी अधिक बढ़ता है कि वे एक दिन में केवल 100 कैलोरी ही घटा पाते हैं।''
और भी हैं नुकसान
जोड़ों में आपसी तनाव न केवल मोटापा बढ़ाता है बल्कि दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी बढ़ाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।
इतना ही नहीं, इस शोध में यह भी माना गया है कि अधिक तनाव में रहने वाले जोड़ों को दिल के दौरे से असमय मरने का खतरा भी सामान्य लोगों की अपेक्षा अधिक रहता है।
शोध में यह माना गया है कि अधिक तनाव के कारण शरीर में मौजूद स्ट्रेस हार्मोन फैट्स बढ़ाते हैं, जिससे धमनियों में रक्त संचार प्रभावित होता है।
अब अपने जीवनसाथी से जिरह करने के पहले आप जरूर सोचेंगे।