{"_id":"a9f6344d8add2220e835a709e802b775","slug":"apple-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब का जैम","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
सेब का जैम
सारिका
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
सेब एक किलो, चीनी 750 ग्राम, पानी 2 कप, नींबू का रस 2 छोटा चम्मच, इसकी जगह आप साइट्रिक एसिड भी आधा छोटा चम्मच ले सकते हैं।
विधि
सबसे पहले सेब को धोकर पोंछ लें। फिर सेब को छील लें।
छिले सेब को टुकड़े में काटें और सारे बीज को काटकर अलग कर लें।
मोटे तल की कड़ाही में पानी उबलने के लिए रखें। अब इसमें सेब के टुकड़ों को डालें और ढंककर तब तक उबालें जब तक कि सेब नरम न हो जाए।
उबले हुए सेब को अलग ट्रे में लें और कलछी से अच्छी तरह से मैश करें।
आप चाहें, तो सेब को मिक्सी में ग्राइंड भी कर सकते हैं।
अब मैश किए सेब के गूदे और चीनी को कड़ाही में लेकर पकाएं।
इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि जैम तली में न लगे।
जैम तैयार हुआ या नहीं, यह देखने के लिए चम्मच में थोड़ा जैम लें और ट्रे में गिराएं।
अगर जैम एक साथ गिरता है, तो समझे जैम हो गया है। अब इसे चूल्हे से नीचे उतार लें।
हल्का ठंडा होने के बाद जैम में नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाएं।
अगर आप फ्लेवर चाहती हैं, तो इलायची पाउडर भी मिला सकती हैं।
अब लीजिए, स्वादिष्ट जैम तैयार है। पूरी तरह से ठंडा होने के बाद आप इसे एयर टाइट जार में रख दें।
आप इसे फ्रिज में रखकर छह महीने तक भी यूज कर सकते हैं।
नोटः इसी विधि से आप अन्य फलों के भी जैम बना सकते हैं।