महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाता है यह फल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोधकर्ताओं ने माना है कि सेब में पोलफिनॉल्स अधिक मात्रा में होते हैं जिससे महिलाओं के गुप्तांगों में रक्त संचार बढ़ जाता है।
इतना ही नहीं, इसमें मौजूद फ्लोरिडिन नामक तत्व महिलाओं में एस्ट्राडियल हार्मोन का कार्य करता है जो उनकी सेक्स क्षमता बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सेक्स की इच्छा बढ़ाता है यह फल
महिलाओं की बेहतर सेक्स लाइफ के लिए डाइट में छोटा सा बदलाव फायदेमंद हो सकता है।
आर्काइव्स ऑफ गायनोकोलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो नियमित तौर पर एक या दो सेब का सेवन करने से महिलाओं में कामेच्छा बढ़ती है।
मिरर में प्रकाशित इस शोध के दौरान सेब के फायदों में यह नया फायदा खासतौर पर महिलाओं के लिए जोड़ा गया है।
सेक्स समस्याओं से भी बचाता है
करीब 18 से 43 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को इस शोध में दो समूहों में बांटा गया। पहली समूह उन महिलाओं का जो सेब नहीं खाती हैं और दूसरी उनका जो रोज दिन में एक से दो सेब खाती हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि सेब खाने वाली महिलाओं में न सिर्फ कामेच्छा बढ़ती है बल्कि उनकी सेक्स लाइफ से संबंधित दूसरी समस्याएँ जैसे ऑर्गेज्म, सेक्स की फ्रीक्वेंसी आदि में भी सुधार होता है।