{"_id":"b0ac21fa-49d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"apple-cinnamon-cake","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्पल सिनामन केक","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
एप्पल सिनामन केक
कोमल तनेजा
Updated Thu, 03 Jan 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन
बनाने का समयः 40 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
पिसी हुई शक्कर 200 ग्राम, 200 ग्राम मक्खन, 200 ग्राम मैदा, एक चम्मच बेकिंग पाउडर, एक सेब छीलकर बारीक काट लें, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, चार अंडे।
विधि
- एक बर्तन में अंडे का पीला भाग, शक्कर और मक्खन डालकर फेंट लें।
- अंडे के सफेद भाग को अलग फेंट लें।
- अब इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- जरूरत लगे तो एक चम्मच दूध भी मिलाएं।
- इसमें अंडे का पीले भाग वाला मिक्सचर मिलाकर फेंटें।
- अब इसमें सेब के टुकड़े, दालचीनी पाउडर डालकर फेंटें।
- इस मिक्सरचर को केक टिन में डालकर अलग रखें।
- इसे ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 40 मिनट तक बेक करें।
- एप्पल सॉस से सजाकर गर्मागर्म केक सर्व करें।
कोमल की टिप्स
एप्पल सॉस बनाने के लिए एक कप सेब के जूस को गर्म करें। इसमें एक चम्मच नांबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं और छोटे पैन में एक चम्मच मक्के के आटे के साफ पकाएं। गाढ़ा होने पर इसमें आधा चम्मच मक्खन मिलाकर उतार लें।