फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   apple can prevent bad breath

सांसों की बदबू से चाहिए छुटकारा तो रोज लें ये डाइट

Sun, 22 Jun 2014 07:41 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
apple can prevent bad breath

किसी भी खास मौके को खास बनाने से पहले ही आपके सांसों की दुर्गंध आड़े आ जाती है तो इससे छुटकारा अब मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन


हाल में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना कि नियमित तौर पर सेब के सेवन से सांसों की बदबू कम हो सकती है।

आजमाएं ये डाइट

apple can prevent bad breath

ओहियो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में माना कि सेब के अलावा, नींबू, पुदीना, ग्रीन टी और पालक का सेवन भी सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि कई बार मुंह से लंबे समय तक लहसुनी महक आती है जिसकी वजह खाने के दौरान लहसुन का सही तरह से न पचना है। इस डाइट के सेवन से न सिर्फ ये अच्छी तरह पाचन होता है बल्कि सांसों की बदबू भी दूर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए मिलता है आराम

apple can prevent bad breath

शोधकर्ताओं का दावा है कि सेब व अन्य डाइट में मौजूद पोलीफेनॉल्स लहसुन में न टूटने वाले तत्व - एलाइल मिथाइल सल्फाइड को तोड़ते हैं जिससे यह अच्छी तरह पचता है और सांसों से इसकी बदबू नहीं आती है।

इतना ही नहीं, इनका सेवन पसीने से आने वाली बदबू को रोकने में भी मददगार है। यह शोध जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed