जवानी रखनी है बरकरार तो नाश्ते में जरूर लें ये 5 चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां और शरीर में थकावट, अगर जवानी में ही आपको बुढ़ापे के इन लक्षणों से बचना है तो नाश्ते में कुछ चीजों को शामिल करना शुरू कर दें।
डाइट में ऐसी कई चीजें हैं जिनका सेवन अगर आप सुबह करें तो ये न केवल आपको दिन भर तरोताजा रखेंगे बल्कि लंबे समय तक जवानी बरकरार रखने में मदद करेंगे।
अंडा
अंडे में अच्छी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स हैं। इसमें प्रोटीन, मिनिरल्स और विटामिन्स सब अच्छी मात्रा में हैं। इसका नियमित सेवन आपकी त्वचा से लेकर ऊर्जा तक के लिए फायदेमंद है।
ओट्स
ओट्स में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करती है। इसके अलावा, इसमें ओमेगा 3 एसिड, फोलेट, पेटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में हैं जो कोशिकाओं को क्षय से रोकते हैं।
अनार का जूस
नश्ते के साथ अनार का जूस आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए जरूरी है। यह डीएनए की एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मददगार है। साथ ही यह आपको कई रोगों से दूर रखता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन त्वचा पर झुर्रियां कम करने में फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोलीफेनॉल्स त्वचा की कसावट बरकरार रखते हैं। यह शुगर कंट्रोल करती है और आपकी प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में मददगार है।
विटामिन सी युक्त फल
विटामिन सी युक्त फलों का नाशअता न केवल वजन नियंत्रित रखता है बल्कि त्वचा पर एजिंग के कई निशान खत्म करता है। मौसमी, संतरा जैसे फलों का सेवन इस मामले में फायदेमंद है।