{"_id":"c3c15224814d126f66a17221334cb14d","slug":"angry-behavior-helps-in-negotiation-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी में चाहिए मनचाही सैलरी तो आजमाएं यह उपाय ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
नौकरी में चाहिए मनचाही सैलरी तो आजमाएं यह उपाय
Updated Sun, 18 Jan 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई नौकरी अगर मनचाही सैलरी के साथ हो तो ही उसका असली मजा है। अगर आप नई नौकरी की तलाश अच्छी सैलरी के लिए कर रहे हैं तो मनचाही सैलरी के लिए यह उपाय आपके जरूर काम आएगा।
विज्ञापन
मेन्स हेल्थ पर प्रकाशित आस्ट्रेलियाई शोध की मानें तो सैलरी तय करते वक्त बहुत शांत और खुश दिखने से बात बिगड़ सकती है इसलिए गंभीरता के साथ-साथ थोड़ा गुस्सा जरूरी है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग सैलरी तय करते वक्त अपनी असंतुष्टि को छिपाने की कोशिश करते हैं, उनके मनमाफिक निगोसिएशन नहीं हो पाता है। जबकि जो लोग अपनी असंतुष्टि वहीं जाहिर कर देते हैं, उनके लिए मनमाफिक सैलरी का रास्ता अधिक आसान होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता लू वैंग के अनुसार, ''हमारा दिमाग एक बार में एक ही चीज पर केंद्रित होता है। ऐसे में जो लोग इंटरव्यू के दौरान केवल अपने मनोभाव छिपाने की कोशिश करते हैं वे अक्सर अपने प्रभाव वाले विषयों पर बात करने में कमजोर हो जाते हैं।''
यह शोध द जर्नल ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।