फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   american chopsuey recipe

अमेरिकन चॉप्सी

Wed, 10 Oct 2012 04:49 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Wed, 10 Oct 2012 04:49 PM IST
विज्ञापन
american chopsuey recipe
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

करीब 200 ग्राम नूडल्स को उबालकर अलग से सुखा लें। चार चम्मच तेल, एक लाल मिर्च कटी हुई, दो हरे प्याज, एक चम्मच लहसुन का रस, एक कप छोटा प्याज, आधा कप बोनलेस चिकेन पकाकर काट लें, आधा कप चौकोर कटे प्रॉन को पकाएं, आधा कप मेमने का मीट पका हुआ।

आधा कप बोनलेस मछली के पके हुए टुकड़े, आधा कप बंद गोभी के पत्ते, आधा कप बीज निकाले हुए टमाटर के टुकड़े, चार कप मिक्सड वेजिटेबिल स्टॉक या पानी, तीन चम्मच मक्के की आटे का पेस्ट।
विज्ञापन


तैयारी का समयः 45 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

सीजनिंग एंड सॉस
तीन चम्मच टोमाटो कैचप, तीन बड़े चम्मच स्वीट चीली सॉस, दो चम्मच सिरका, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच रेड चिली सॉस, नमक, हरी मिर्च व लाल मिर्च स्वादानुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्निशिंग
सजाने के लिए हॉफ फ्राइड अंडा और मिक्स चॉउमिन के साथ सर्व करें।

विधि
  • नूडल्स को अच्छी तरह से फ्राई करने के लिए तेल को कड़ाही में गर्म कर लें और उसे तब तक फ्राई करें जब तक वे भूरे व करारे न हो जाएं। फिर उन्हें एक कपड़े में निकालकर अलग रख दें।

  • अब तेल को कड़ाही में गर्म करें। उसमें लाल मिर्च, हरा प्याज और लहसुन का रस डालकर एक मिनट तक चलाएं। अब उसमें प्याज के टुकड़े डाल लें और दो मिनट तक पकाएं। उसके बाद उसमें चिकेन, प्रॉन, मछली और मेमने की टुकड़े को डालें। उन्हें अच्छी तरह से फ्राई करें।

  • उसके बाद सभी प्रकार की सब्जियों को डाल दें और तीन से पांच मिनट तेज आंच पर फ्राई करें और स्टॉक या पानी मिलाएं। थोड़ा उबलने दें, फिर सीजनिंग और सॉस को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब उसे मक्के की ऑटे की पेस्ट में डाल दें और तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए।


  • फ्राइड नूडल्स को कम गहरे वाले प्लेट में परोस दें, सबसे ऊपर स्वीट और सोर वेजिटेबिल और मीट मिक्सचर को रखें और फ्राइड अंडे से सजाकर मिक्स चाउमिन के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed