फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   almonds can help in loosing belly fats

पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं तो डाइट में इसे न भूलें

Sat, 10 Jan 2015 11:08 AM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
almonds can help in loosing belly fats

पेट की चर्बी घटाने की कोशिश कर रहे है तो डाइट में एक बदलाव करना शुरू कर दें। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि नियमित तौर पर डाइट में बादाम को शामिल करने से पेट की चर्बी कम करने में आसानी हो सकती है।

विज्ञापन


पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने अपने शोध में माना है कि बादाम के नियमित सेवन से वजन कम करने, पेट की चर्बी घटाने और दिल के रोगों से बचने में मदद मिलती है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि नियमित तौर पर डेढ़ मुट्ठी बादाम के सेवन से सेहत को ये फायदे मिलते हैं।

क्यों फायदेमंद है बादाम?

almonds can help in loosing belly fats

शोध में यह भी पाया गया कि बादाम के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

शोध के दौरान 12 सप्ताह तक मोटापे के शिकार 52 प्रतिभागियों को दिन में एक से डेढ़ मुट्ठी बादाम का सेवन कराया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि 12 सप्ताह के दौरान उनकी मेटाबॉलिक रेट बेहतर हुई।

उनका मानना है कि मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से पेट पर जबा चर्बी जल्दी बर्न होती है। इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने से दिल के रोगों का रिस्क भी कम होता है।

यह शोध अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed