फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   almond benefits from six studies

रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे, आप भी जानिए

Wed, 30 Apr 2014 04:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Apr 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
almond benefits from six studies

बादाम का सेवन न सिर्फ तेज दिमाग के लिए जरूरी है बल्कि सेहत से जुड़े इसके कई फायदे हैं जो आपको चौंकाएंगे।

विज्ञापन


छह नए शोधों में माना गया है कि बादाम के नियमित सेवन से वजन घटाने से लेकर डायबिटीज के उपचार तक फायदा मिलता है।

पढ़ें - जानें, बादाम से कैसे बन सकते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स

सैन डियागो में चल रहे अमेरकिन सोसायटी ऑफ न्यूट्रिशन साइंटिफिक सेशन्स में प्रस्तुत छह शोधों में यह माना गया है कि बादाम के सेवन से बेहतर याददाश्त, वजन घटाने, सेहतमंद दिल, डायबिटीज में आराम, मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होने जैसे कई फायदे हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि नियमित तौर पर बादाम के सेवन से रक्त में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है जिससे डायबिटीज जैसे रोगों का रिस्क कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, बादाम में मौजूद फ्लैवोनॉयड्स त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखते हैं।

शोधकर्ता डॉ. कैरन लैप्से के अनुसार, ''बादाम में इतने अधिक पोषक तत्व हैं कि इसे डाइट का जरूरी हिस्सा माना जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं है। यह भोजन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।''

शोधकर्ताओं ने गर्भावस्था के दौरान भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed