फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   almond aging long life

रोज बादाम खाने का यह फायदा जानते हैं आप?

Sat, 23 Nov 2013 11:33 AM IST
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
almond aging long life

एक ताज़ा शोध के मुताबिक़ नियमित रूप से बादाम खाने वाले लोग लंबी उम्र जीते हैं।

विज्ञापन


न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार उन लोगों को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होता है जो रोज़ाना चबाकर-चबाकर बादाम खाते हैं।

तेजी से वजन घटाने का बेहद आसान उपाय

हालांकि ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन का कहना है कि बादाम और लंबी उम्र के बीच के रिश्ते को साबित करने के लिए अभी और ज़्यादा शोध की ज़रूरत होगी।

फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा

अमरीकी टीम ने इस शोध में एक लाख 20 हज़ार लोगों पर 30 साल तक नज़र रखी गई।

जानें, बादाम से कैसे बन सकते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स
विज्ञापन


रोज़ाना एक मुट्ठी बादाम का सेवन करने वालों की मृत्युदर में 20 फ़ीसदी तक कमी देखी गई।

स्वस्थ जीवनशैली
डाना-फैबर कैंसर इंस्टीट्यूट और ब्रीगम एंड वीमंस हॉस्पिटल के मुख्य शोधकर्ता डॉ. चार्ल्स फक्स ने कहा, "बादाम खाने से हृद्य रोगों से होने वाली मौतों में 28 प्रतिशत की कमी देखी गई है। इसके अतिरिक्त कैंसर से होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत तक की कमी देखी गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बादाम के सेवन को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़कर देखा गया। इसमें धूम्रपान और मोटापे की कम संभावना के साथ-साथ अधिक व्यायाम करने की संभावना को भी शामिल किया गया।

हालांकि शोधकर्ताओं ने साथ ही कहा कि संभव है कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से बादाम का सेवन करने वालों और बाक़ी लोगों के बीच फर्क़ को सामने न लाए।

लेकिन उन्होंने कहा कि इससे शोध के निष्कर्षों में बदलाव की संभावना बेहद कम है।

बादाम के फायदे

वो बताते हैं कि बादाम का सेवन कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करता है।

ब्रिटिश हृद्य संस्थान में वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ विक्टोरिया टेलर कहती हैं, "यह अध्ययन नियमित रूप से बादाम के सेवन और हृद्य रोगों से संभावित मौतों के बीच कमी में एक संबंध स्थापित करता है।"

उन्होंने कहा, "यह एक रोचक संबंध है, लेकिन हमें और शोध करने की ज़रूरत है ताकि हम साफ़ कर सकें कि बादाम का सेवन हृद्य रोगों से बचाता है या फिर इसके पीछे जीवनशैली का कोई और पहलू भी है।"

उनके अनुसार,"बादाम में संतृप्त वसा, प्रोटीन और विभिन्न तरह के विटामिन और खनिज होते हैं, जो इसे चॉकलेट, केक और बिस्किट की तरह खाने योग्य बनाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed