फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   alcohol does not impair controlling action

इस मामले में अक्सर शराब होती है बेअसर

Sat, 16 Aug 2014 08:02 AM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
alcohol does not impair controlling action

शराब पीकर बहकने वाले लोगों की चोरी आप अब आराम से पकड़ सकते हैं। हाल में हुए शोध की मानें तो शराब पीने के बाद व्यक्ति बहकता नहीं है, बस जरा लापरवाह हो जाता है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।

सब कुछ पता रहता है

alcohol does not impair controlling action

शोध में प्रतिभागियों को दो अलग-अलग समूहों में बांटा गया। एक समूह को शराब का सेवन कराया गया।

दोनों ही समूहों को बराबर काम दिए गए और उनका परीक्षण किया गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि दोनों समूहों को अच्छी तरह याद था कि काम के दौरान उन्होंने कहां-कहां गलतियां की लेकिन शराब का सेवन करने वाले प्रतिभागी अपनी गलतियों पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

याददाश्त पर नहीं पड़ता प्रभाव

alcohol does not impair controlling action

शोध के दौरान यह भी पाया गया कि पीने के बाद व्यक्ति जो व्यवहार करता है, उसे पीने के बाद भी अच्छी तरह याद रहता है। ऐसे में यह नहीं माना जाता कि पीने के कारण हमारी याददाश्त पर तात्कालिक प्रभाव पड़ता है।

हालांकि बहुत अधिक शराब के सेवन को शोधकर्ताओं ने सेहत के लिए नुकसानदेह ही माना है।

यह शोध अल्कोहल एफेक्ट्स ऑन परफॉर्नेंस मॉनिटरिंग एंड एडजस्टमेंट नामक पेपर के रूप में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed