फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   aishwarya rai looding weight

स्लिम फिगर बनाने में कुछ ऐसे जुटी हैं ऐश्वर्या

Fri, 23 May 2014 09:30 AM IST
Updated Fri, 23 May 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai looding weight

बॉलीवुड में दोबारा अपनी वापसी के लिए इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अपना वजन घटाने की पुरजोर कोशिश में हैं। मां बनने के बाद से ऐश्वर्या के वजन को लेकर समय-समय पर जारी तस्वीरों में जहां एक ओर उनके मोटापे और बिगड़ते फिगर ने उनसे कई बड़े ब्रांड छीने, वहीं फिल्मों से भी वह कटने लगीं।

विज्ञापन


लेकिन अब ऐश्वर्या अपनी फिटनेस बरकरार रखते हुए न सिर्फ वजन कम कर रही हैं बल्कि एक्शन फिल्म के लायक अपना फिगर भी फिट बना रही हैं।

फिल्म की मांग पर स्पोर्टी लुक में दिखेंगी ऐश

aishwarya rai looding weight

ऐश्वर्या निर्देशक संजय गुप्ता की​ जिस फिल्म ​'​जज्बा​'​ ​से सिने-पर्दे पर आ रही है सुनने में आया है कि उस फिल्म में वह अपने स्टंट खुद करेंगी जो कि एक एक्शन फिल्म होगी।

​कहा जा रहा है कि फिल्म को अगले साल यानी 2015 से शूट करना शुरू ​किया जाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए गुप्ता ने कहा कि हम जनवरी 2015 में ​'​जज्बा​'​ की शूटिंग शुरू कर रहे है।​ हम कान्स फिल्म उत्सव 2015 में ​'​जज्बा​'​ दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस ट्रेनिंग भी जारी

aishwarya rai looding weight

ऐश्वर्या इस फिल्म में अपने एक्शन सीन खुद करेंगी और इसके लिए वह फिटनेस ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

​हालाँकि ऐसा नही है कि ऐश पहली बार एक्शन सीन कर रही है इस से पहले भी वह ​'​धूम 2​' जैसी फिल्मों में इस तरह के दृश्य कर चुकी है। लेकिन उसमें उनके हिस्से में कुछ ज्यादा नही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed