फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   aging mistakes to avoid this year

जवानी में बूढ़ा बनाने वाली इन 7 गलतियों को इस साल न दोहराएं

Fri, 03 Jan 2014 04:25 PM IST
Updated Fri, 03 Jan 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
aging mistakes to avoid this year

हमेशा जवान दिखना मुश्किल है लेकिन लेकिन आपकी जीवनशैली की कुछ ऐसी गलतियां है जो आपको जवानी में ही बूढ़ा बना सकती हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अगर अब तक आप इन गलतियों को करते आ रहे थे तो इस साल इन्हें अपने रुटीन से दूर भगाएं और लंबे समय तक जवां दिखें।


गलती नं 1 - गलत खानपान

aging mistakes to avoid this year

आप जो खाते हैं वह आपके चेहरे से नजर आता है। बहुत अधिक तला खाना या जंक फूड आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इससे आपकी त्वचा पर मुंहासे से लेकर झुर्रियों जैसी कई समस्याएं नजर आने लगती हैं।


इनकी वजह से शरीर में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जो आपको कमजोर और उम्र से अधिक लगने देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलती नं. 2 - पूरी नींद न होना

aging mistakes to avoid this year

पूरी नींद न हो पाने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे तेजी से होते हैं जिससे चेहरे की चमक भी खत्म होती है और आप अधिक उम्रदराज भी लगते हैं। बहुत व्यस्त दिनचर्या के बाद अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो आपके दिमाग से लेकर मेटाबॉल्ज्मि तक प्रभावित होगा और एजिंग से जुड़ी कई समस्याओं के आप शिकार होंगे।


विज्ञापन

गलती नं. 3 - बिना सनस्क्रीन के निकलना

aging mistakes to avoid this year

लगता होगा कि ठंड के मौसम में सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है लेकिन त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणें जितना नुकसान पहुंचाती हैं, उसका आपको अंदाजा भी न होगा।


अगर सनस्क्रीन न लगा सकें तो त्वचा को जितना हो सके कपड़े से ढांककर रखें।

गलती नं. 4 - बहुत अधिक तनाव

aging mistakes to avoid this year

छोटी-छोटी बात पर तनाव लेने की आदत न सिर्फ आपको चिढ़चिढ़ा बना देती है बल्कि आपको उम्र से पहले ही 'अंकल' भी बना देगी। इससे शरीर में ‌कोर्टिजोल नामक सेक्स हार्मोन का स्तर बढ़ता है जिससे रक्त प्रवाह में अवरोध होता है और कोशिकाओं को नुकसान होता है।


यही वजह है कि अधिक तनाव लेने वाले लोगों के माथे की शिकन झुर्रियों में जल्दी तब्दील हो जाती है।

गलती नं. 5 - कसरत में कोताही

aging mistakes to avoid this year

आज थोड़ा और सो लें, सैर पर कल जाएंगे। ऐसा कुछ आप सोचकर अपने वर्कआउट को टालते हैं तो यह भी जवानी में बुढ़ापे की वजह हो सकता है। कसरत से न सिर्फ शरीर लचीला और एक्टिव रहता है, बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से भी दूरी रहती है। ऐसे में चेहरे की दमक बरकरार रखने के लिए रोज कम से कम 45 मिनट का वर्कआउट जरूर करें।


गलती नं. 6 - मीठे का मोह

aging mistakes to avoid this year

मीठे का मोह आप छोड़ ही नहीं पाते हैं तो समय से पहले ही मोटापे से लेकर डायबिटीज जैसे रोगों के गुलाब हो सकते हैं। इससे त्वचा में कोलाजेन का नुकसान होता है जिससे त्वचा समय से पहले ही ढीली पड़ जाती है।


गलती नं. 7 - धूम्रपान और शराब

aging mistakes to avoid this year

बहुत अधिक धूम्रपान त्वचा को झुर्रिया देता है और फेफड़े से लेकर रक्त संचार तक कई रोगों की वजह हो सकता है जबकि एल्कोहल की अअधिकता लिवर से लेकर त्वचा के टी-जोन तक को नुकसान पहुंचाती है।


स्वस्थ और सुंदर बने रहने के लिए इनसे दूरी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed