फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   acupressure points for glowing skin

निखरी त्वचा चाहिए तो रोज करें इन 3 अंगों की मसाज

Sat, 15 Feb 2014 10:59 AM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
acupressure points for glowing skin

निखरी और दमकदार त्वचा की चाहत रखते हैं तो कॉस्मेटिक्स पर पैसा बहाने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई प्राकृतिक तरीका इसके लिए बेहद कारगर उपाय हो सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में शरीर के कुछ विशेष प्वाइंट्स पर एक्यूप्रेशर मसाज त्वचा में निखार लाने में मददगार हो सकती है। जानिए, इन विशेष एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स के बारे में।
विज्ञापन


प्वाइंट 1- भौंहों के बीच में

acupressure points for glowing skin

नाक से ठीक ऊपर, दोनों भौंहों के बीच में माथे पर अपनी उंगली रखें और एक से तीन मिनट तक तेज बदाव बनाकर छोड़ दें।

इस हिस्से पर दबाव बनाने से पिट्यूट्री ग्लैंड को सक्रिय कर देका है जो इंडोक्राइन ग्लैंड की सहायता से त्वचा की कंडिशनिंग कर देता है।

प्वाइंट 2 - गालों पर प्वाइंट्स

acupressure points for glowing skin

आंखों की पुतली से ठीक एक इंच नीचे गालों पर उंगली रखें। एक से तीन मिनट तक दबाव बनाएं और फिर छोड़ दें।

इससे न सिर्फ त्वचा में निखार होगा बल्कि मुंहासे और त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी।

विज्ञापन

प्वाइंट 3 - गालों के नीचे

acupressure points for glowing skin

प्वाइंट 2 से एक इंच नीचे यानी गालों के निचले हिस्से में स्थित चीकबोन पर उंगली रखें और एक से तीन मिनट तक तेज प्रेशर बनाएं।

इससे त्वचा में दमक आएगी, मुहांसे दूर होंगे और त्वचा टाइट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed